कटनी नगर: मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यात्री का ट्राली बैग काटकर लाखों के जेवर चोरी, सागर में रिपोर्ट दर्ज कर कटनी भेजी डायरी
मुड़वारा रेलवे स्टेशन में सागर निवासी नवदम्पत्ति अक्षय विश्वकर्मा उनकी पत्नी भारती विश्वकर्मा जो मैहर से दर्शन कर वापस गौड़वाना एक्सप्रेस ट्रेन से सागर लौट रहे थे उनका ट्राली बैग अज्ञात चोर ने काट कर लाखो रुपये के जेवर पार कर दिए। सागर में जीरो पर प्रकरण दर्ज कर डायरी कटनी जीआरपी भेजी जाएगी। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल मरावी ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी।