आमला: जनपद चौराहे पर अम्बेडकर समिति द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने कराई जांच
Amla, Betul | Apr 11, 2026 आमला तहसील में 11 अप्रैल को 2 बजे करीब आमला के जनपद चौराहे पर अम्बेडकर समिति के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में ह्रदय रोग, पेट रोग, स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे है। उन्होंने लगभग 150 से अधिक लोगों का निशुल्क उपचार कर दवाई वितरण की है। और बैतूल के डॉक्टर और सिविल अस्पताल के डॉक्टर शामिल हुए है।