बक्सर: उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक को मिली जमानत
Buxar, Buxar | Sep 13, 2024 शराब तस्करों से मिलीभगत का आरोप झेल रहे उत्पाद अधीक्षक को जमानत मिल गई है. पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस चंद्र प्रकाश सिंह की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है जिसके बाद 18 अथवा 19 सितंबर को वह बक्सर व्यवहार न्यायालय में उपस्थित होंगे और नियमित जमानत लेंगे तत्पश्चात पुनः पदभार ग्रहण करेंगे." यह जानकारी अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह ने दी.