महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था का कलेक्टर ने लिया जायजा 🔱
सिंहस्थ महापर्व 2028 और आगामी श्रावण मास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सामान्य और विशेष दर्शन (टिकट व्यवस्था) के लिए निर्धारित मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पहले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्थाओं को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
#Mahakaleshwar #BabaMahakal #UjjainNews #ShravanMaas #Simhastha2028 MPNews