रूड़की: जसवावाला गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस के मामले में था फरार
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे जसवावाला गांव निवासी प्रशांत सैनी पुत्र जितेंद्र नाम के एक वारंटी को जसवावाला गांव से गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत सैनी चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा प्रशांत सैनी की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा प्रशांत सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।