रूड़की: तेलीवाला गांव के प्रधान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार पहले जा चुके हैं जेल
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस ने तेलीवाला गांव के प्रधान पर हमला करने वाले तेलीवाला गांव निवासी अरशद पुत्र मंगता को गिरफ्तार कर लिया है। 1 अप्रैल को तेलीवाला गांव में दो पक्षों के बीच शादी को लेकर में विवाद हो रहा था। दोनों पक्ष ग्राम प्रधान के पास पहुंचे थे। जहां पर एक पक्ष ने ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया था। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।