झांसी: झांसी के जिला अस्पताल में अपनाई गई म्यूज़िक थैरेपी, मरीजों के लिए कर रही दवाई का काम, OPD में भी किया जाएगा लागू
Jhansi, Jhansi | May 19, 2025 झांसी के जिला अस्पताल में अपनाई गई म्यूज़िक थैरेपी अब मरीजों के लिए दवाई का काम कर रही है। उनकी हालत में तेजी से सुधार भी दर्ज किया जा रहा है। वहीं, डॉक्टर्स के लिए भी ये व्यवस्था तनावमुक्त करने वाली साबित हो रही है। प्रबंधन का कहना है कि लोगों की शिकायतों की संख्या में कमी आई है। मरीज और उनके तीमारदार म्यूज़िक से खुद को तनावमुक्त रख पा रहे हैं।