झांसी: तालपुरा की पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत, जेठानी के लड़कों ने 14 साल के बच्चे, युवती व महिला को पीटा
Jhansi, Jhansi | May 19, 2025 नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा की रहने वाली पायल अपने परिवार के साथ एसएसपी को सोमवार को एक शिकायती पत्र दिया। पायल के साथ आई उसकी माँ मंजू ने समय करीब 2 बजे बताया कि जेठानी के लड़के उसके नल से पानी भर रहे थे, और उन्हें पानी नही भरने दे रहे थे, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मिलकर उसकी व उसकी पुत्री और 14 साल के लड़के की मारपीट कर दी।