कानपुर: टाटमिल चौराहे के पास खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने पिकअप में लगी खोये की बोरियों से भरे सैंपल
बुधवार दोपहर 2:00 बजे खाद विभाग की टीम ने टाटमिल चौराहे के पास खोया से लद्दा पिकअप पकड़ा। मिलावटी होने के शक के आधार पर टीम ने सैंपल को जांच के लिए सुरक्षित किया। चालक के मुताबिक खोया इटावा से हुलागंज बाजार लाया गया था। मौके पर वहां से 42 डलिया खाया बरामद किया गया है। सचल प्रयोगशाला को मौके पर बुलाकर प्रत्येक डलिया में रखा खोया की जांच की गई।