बरेली: बारादरी क्षेत्र में युवकों के साथ हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र में दो युवकों के साथ मारपीट होने पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभिषेक ने बताया कि 24 मार्च को वह अपने दोस्त हरिओम के साथ मोटरसाइकिल से सैटेलाइट से मौर्य मन्दिर की तरफ जा रहा था। रास्ते में राहुल सागर और उसके भतीजे बादल ने उसकी बाइक रोक ली और गाली गलौच करने लगा। जब अभिषेक ने मना किया तो उसे और हरीओम के साथ आरोपियों ने मारपीट की।