बरेली: कचहरी से चोरी हुई मोटरसाइकिल, मुकदमा दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी से मोटरसाइकिल चोरी को लेकर युवक ने रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है। वाहन स्वामी विनोद बाबू ने बताया कि वे पेशे से अधिवक्ता हैं और सिविल न्यायालय बरेली में विधि व्यवसाय करते हैं। रविवार सुबह वह अपनी मोटरसाईकिल से कचहरी आए थे और कचहरी पर ही अपनी मोटरसाईकिल खड़ी की थी। जिसके थोड़ी ही देर बाद देखा तो मोटरसाइकिल अपनी जगह से चोरी हो गई थी।