बरेली: सीबीगंज की महिला को आरोपियों ने पीटकर जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
सीबीगंज थाना क्षेत्र की महिला ने आरोपियों के मारपीट करने पर रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है। सुशीला साहू ने बताया कि उनके बेटे महेश का गांव की ही लड़की किरन से लगभग 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लगभग 2 साल पहले उनके बेटे ने किरन ने कोर्ट में विवाह किया था। 28 मार्च को किरन उनके बेटे के साथ कहीं चली गई थी।