बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने गोकशी करने वाले 4 लोगों को किया गिरफ्तार
बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर हाईवे पदारथपुर वाले रोड से गोकशी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बीती 28 मार्च को गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था । वहीं पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।