मंडी: डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता का अप्रैल में मंडी जिला मुख्यालय में सेमीफाइनल व फाइनल होगा आयोजित-SDM सदर मंडी ओमकांत
Mandi, Mandi | Jan 24, 2024 डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल अप्रैल में मंडी जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए दूसरे चरण में मंगलवार को आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जाएगा। जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने दी।