मंडी: मंडी सदर विधानसभा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।750 विद्यार्थियों ने लिया भाग। एसडीएम मंडी।
Mandi, Mandi | Jan 23, 2024 मंडी सदर (33) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज मंगलवार को डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकतंत्र की मजबूती व शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है।