मंडी: पुलिस थाना सदर मंडी के गांव जलौण में आरोपी द्वारा रास्ता रोककर, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर FIR हुआ दर्ज
Mandi, Mandi | Jan 23, 2024 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में शिकायतकर्ता भीखम राम पुत्र लाला राम निवासी गांव चलौण डाकघर बरयारा जिला मंडी की शिकायत पर आरोपी सुभाष के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि मंगलवार को डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी देवराज ने की है।