मंडी: कोटला पंचायत के छोटी गांव में दो जुड़वा बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ASP मंडी सागर चंद्र ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Jan 23, 2024 कोटला पंचायत के छोटी गांव में दो जुड़वा बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में ASP मंडी सागर चंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बच्चियों को दिए गए पाउडर दूध के डब्बे को भी कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।