मंडी: सीएचसी चोलथरा में रिक्त पड़े पदों को भरने की व्यापार मंडल सहित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने सीएम से उठाई मांग
Mandi, Mandi | Jan 24, 2024 मंडी जिला के तहत आने वाले सीएचसी चोलथरा में डॉक्टरों सहित अन्य विभिन्न श्रेणियों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। जिसको लेकर व्यापार मंडल और वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने सीएम से पदों को भरने की मांग उठाई है। यह जानकारी मंडी में समिति के प्रधान बिहारी लाल ने दी है और कहा है कि जल्द से जल्द डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य खाली पद भरे जाएं।