गुना नगर: बंदरगढ़ा: 108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, रास्ते में हुआ बच्ची का सुरक्षित जन्म
राघौगढ़ के बंदरगढ़ा में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला सबीला खान को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में दर्द बढ़ने पर ईएमटी सुमन कुशवाह ने एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बाद में मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राघौगढ़ में भर्ती कराया गया। पायलट देवलोधा की तत्परता सराहनीय रही।