शाहगंज: खेतासराय थाना दिवस में आईं पांच शिकायतें, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया
जौनपुर के खेतासराय थाना परिसर में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे आयोजित थाना दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दिवसाधिकारी एवं राजस्व टीम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शेष दो शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।