सरदारशहर: सरदारशहर में पानी संकट को लेकर किसानों ने PHED को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर। पानी की समस्या से परेशान खेजड़ा, आसपालसर, कानड़वास, देवासर व बिल्यूबास रामपुरा सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने किसान सभा के नेतृत्व में सोमवार को पीएचईडी विभाग को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से आपूर्ति बाधित है, गर्मी में संकट गहरा गया है।