हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के गुसियारी व बैजेमऊ गांवो में खेतो में लगी आग बीस बीघा से भी अधिक गेंहू की फसल जलकर राख हुई
मौदहा क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आज दो अलग अलग गुसियारी व बैजेमऊ गांवो में खेतो में आग लग गई जिससे बीस बीघा से भी अधिक गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। गुसियारी गाँव में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के पास गुसियारी निवासी किसान गोपाल,कदीर खां, श्याम जी, रामकिशोर,जुगुलकिशोर के गेंहू के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।