नवाबगंज: बाराबंकी में दर्दनाक मामला: पैसों के लिए रुका इलाज, प्रसव पीड़ा में महिला की मौत, नर्सिंग होम पर लगे बड़े आरोप
बाराबंकी के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद गंभीर आरोप सामने आए हैं। अजीमनगर गांव निवासी 45 वर्षीय शर्वरी को प्रसव पीड़ा के चलते माया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू करने से पहले 10 हजार रुपये की मांग की गई।