लखीसराय: उत्पाद विभाग के टीम ने चार शराब कारोबारी एवं सात शराबी गिरफतार।
उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार की संध्या 4:25 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कवैया थाना क्षेत्र से दो एवं तेतराहट थाना क्षेत्र के तेतरहाट बाजार के समीप से जमुई जिले के रहने वाले दो शराब कारोबारी को चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया । तथा चानन थाना क्षेत्र से पंच एवं बधाइयां थाना क्षेत्र से दो लोगों को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया।