कानपुर में 3 साल से फरार 20 हजार का इनामी गिरफ्तार!
बर्रा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित इनामी अभियुक्त अजय प्रजापति को पनकी स्थित नारायणा मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब तीन साल से फरार था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लोकेशन मिलने के बाद बर्रा थाना प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #BaraPolice #Panki UPPolice
Mathura, Mathura | Sep 7, 2026