#बुलंदशहर: स्कूल जाने के नाम पर निकलीं छात्राएं, OYO होटल में पकड़े गए तीन प्रेमी जोड़े #News #reporting/ #awareness
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र में पुलिस ने एक OYO होटल में छापेमारी कर तीन प्रेमी जोड़ों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, सभी जोड़े होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
बताया जा रहा है कि इनमें शामिल कुछ लड़कियां घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन स्कूल जाने के बजाय OYO होटल पहुंच गईं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।