महोबा: तमौरा गांव में पत्नी के मायके से न आने से परेशान व्यक्ति ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 महोबा के तमौरा गांव निवासी जसवंत सिंह का 40 वर्षीय पुत्र मनोज खेत में लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्राम प्रधान नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि युवक की शादी आठ साल पहले हुई थीं। कुछ दिन तक पत्नी मनोज के साथ राजी खुशी से रही लेकिन पति के शराब का आदी होने से पत्नी मायके चली गईं। जिससे उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।