कोडरमा: मंडल कारा में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को 9 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव गौतम कुमार ने बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया।