पन्ना: कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुई दिन के कार्य की शुरुआत
Panna, Panna | Apr 1, 2026 अप्रैल माह के प्रथम कार्य दिवस बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रभक्ति के वातावरण के बीच शासकीय कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया।