कोईलवर: भोजपुर जिला अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर कोशिहान गांव के समीप स्पीड ब्रेकर का करवाया निर्माण
गुरुवार शाम के 5:00 बजे के करीब कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र के सकड़ी नासरीगंज पथ पर कोशिहान गांव के समीप दुर्घटना से बचाव के लिए स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया गया। बता दे की इस जगह पर बार-बार हो रहे एक्सीडेंट को देखते हुए ग्रामीणों ने भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से घनी आबादी वाले क्षेत्र कोशिहान गांव के समीप स्पीड ब्रेकर बनाने की गुहार लगाई थी