पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 साल से फरार 8 हजार का इनामी गिरफ्तार
पहाड़ी थाना और साइबर सेल व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में 7 साल से फरार चल रहे 8 हजार रुपए के इनामी बदमाश सुबेदार निवासी बिलग को गिरफ्तार किया।आरोपी पर 299 सीआरपीसी के तहत वारंट जारी था।पुलिस के अनुसार आरोपी पहचान बदलकर शाहिद पुत्र ईसराईल निवासी भीमसिका पलवल के नाम से ट्रक ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।