पाटन: पाटन थाना प्रभारी ने पुलिस बल को दिए रात्रि गश्त में तेजी लाने के निर्देश,कहा संवेदनशील स्थान का करें विशेष निरीक्षण
थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाएं साथ ही संवेदनशील स्थानों का विशेष निरीक्षण करें जिससे कि आपराधिक वारदातों को रोका जा सके और अपराधियों की धर पकड़ हो सके। थाना प्रभारी का कहना की अधिकारियों के द्वारा जो निर्देश जारी किए हैं उनका गंभीरता से पालन हो रहा है।