बारुन: बारुण में न्यू सोननगर रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
बारुण थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। न्यू सोननगर रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, बारुण थाना क्षेत्र में रेलवे के पोल संख्या 550 के समीप स्थानीय लोगों ने ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।