हाथरस: मोहल्ला बालापट्टी में मोबाइल विवाद को लेकर दो लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल किया, पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में मोबाइल के विवाद को लेकर दो लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।