हाथरस: जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सेवा अचानक समाप्त, सुरक्षा कर्मियों ने किया हंगामा, पैसा लेकर हुई थी तैनाती
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों की सेवा अचानक से समाप्त कर दी गई! जिससे कि दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुषों ने जमकर हंगामा कर दिया! जिला अस्पताल और महिला में 42 गार्ड सुरक्षा में रखे गए थे! जिसे ठेकेदार द्वारा ₹1 लाख प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से लेकर नौकरी दी गई थी! फिलहाल पुलिस ने सभी को समझ कर वहां से विदा कर दिया!