हाथरस: मोहल्ला खोंडा हजारी में पैसों के विवाद में पड़ोसियों ने एक परिवार के तीन लोगों के साथ की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खोंडा हजारी में रुपयों के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत पर घायलों का सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। मामले को लेकर पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है ।