हज़ारीबाग: नशा और बाइकर्स गैंग के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, एसपी अमन कुमार को सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग : बढ़ते नशा कारोबार, छिनैती और बाइकर्स गैंग की घटनाओं को लेकर भाजयुमो ने एसपी अमन कुमार को मांग पत्र सौंपा। संगठन ने ब्राउन शुगर और गांजा कारोबार पर सख्त कार्रवाई, CCTV कैमरे लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की।एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।