बिलग्राम: भाऊपुरवा में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा के दौरान, बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया
सांडी कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी बजरंग दल के प्रखंड संयोजक वैभव शुक्ला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उन्हें गांव भाऊपुरवा में एक घर पर प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्मांतरण के प्रयास की सूचना मिली थी।सूचना मिलने पर वैभव शुक्ला अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर मुख्य आरोपित सहित सात लोगों को हिरासत में लिया