नर्मदापुरम में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए मीनाक्षी चौक पर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को करीब 1 बजे मीनाक्षी चौक पर चौड़ीकरण का कार्य किया गया। यहां जेसीबी से दुकान के सामने की जगह को खोदा गया। नगरपालिका के द्वारा यहां पर पेबर ब्लॉक लगाए जाएंगे।