सिकंदरपुर: बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई, निलंबन आदेश जारी
नवानगर शिक्षा क्षेत्र में एक शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया द्वारा 2 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की।