चित्तौड़गढ़ जिले में अफीम तौल के बाद किसानों को कुल 4 करोड़ 28 लाख 60 हजार 11 रुपए का भुगतान किया गया। पहले डिवीजन की फाइनल क्वालिटी रिपोर्ट आने पर 715 किसानों को तय मानकों से अधिक भुगतान होना सामने आया। विभाग के अनुसार जिन किसानों की अफीम की गुणवत्ता निर्धारित स्तर से कम पाई गई, उनसे कुल 41 लाख 90 हजार रिकवरी की जाएगी।