भीलवाड़ा: बरण ग्राम पंचायत की मुख्य सड़क 10 वर्षों से जर्जर, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट किया प्रदर्शन
ग्राम पंचायत बरण के पंचायत मुख्यालय से पांच प्रमुख गांवों—एकलिंगपुरा, बालापुरा, रघुनाथपुरा, रायसिंहपुरा एवं नया रायसिंहपुरा—को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले एक दशक से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि यह अब पैदल चलने लायक भी नहीं बची है,आक्रोशित पांचों गांवों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है।