भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री सहित एक अन्य स्थान पर नगर निगम की रेड, कुल 1300 किलो प्लास्टिक और डिस्पोजल किया गया जब्त
भीलवाड़ा की नगर निगम टीम ने गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे शहर के पटेल नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल आइटम की एक फैक्ट्री पर दबिश दी और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल और थर्माकोल के करीब 1000 किलो के आइटम जब्त किए साथ ही एक ओर अन्य कार्यवाही में 300 किलो प्लास्टिक जब्त किया है।