मुरैना नगर: अवैध आहता संचालित कर रहे आरोपी को गडौरा पुरा मोड़ के पास से धर दबोचा,सामग्री बरामद
मुरैना जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 62 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन एवं मसाला शराब के साथ अवैध आहता संचालित करने वाली सामग्री भी पुलिस के द्वारा जप्त की गई है।