कोंच: कोंच में धूमधाम से निकला आंबेडकर जयंती का बाइक जुलूस, शामिल हुए सैकड़ों लोग
Konch, Gaya | Apr 14, 2026 बहुजन महापुरुष विचार मंच (दौरमा) के बैनर तले मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस दोपहर करीब एक बजे ग्राम दौरमा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ हुआ। जुलूस में सजे-धजे रथ के साथ सैकड़ों बाइक सवार शामिल हुए। यह जुलूस दौरमा से निकलकर अंगरा, अचूकी, अदोपुर, शीतलगढ़, गौरी बिगहा, कोराप आदि गांव होते हुए गुजरा।