अमरोहा: अमरोहा में दबंगों का तांडव, मारपीट कर फैलाई दहशत, डिडौली पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Dec 19, 2025 अमरोहा जिले में दबंगों ने खुलेआम तांडव मचाते हुए मारपीट कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना डिडौली थाना क्षेत्र की है, जहां कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है