मशरक: बाबू के छपिया गांव में पुराने विवाद में मारपीट, दो घायल
Mashrakh, Saran | May 16, 2026 मशरक के अरना पंचायत के बाबू के छपिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर जमकर मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शनिवार की दोपहर 12 बजें के लगभग सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल बाबू के छपिया गांव निवासी स्व सुरेन्द्र वर्मा का 35 वर्षीय पुत्र संजय वर्मा और अनु श्रीवास्तव का 17 वर्षीय अमित कुमार हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचा