बयाना: बयाना में अग्रसेन जयंती पर 1200 महिलाओं ने किया डांडिया, 6 को मिले लकी ड्रॉ के उपहार
बयाना में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत डांडिया महोत्सव हुआ। इसमें करीब 1200 महिलाओं और युवतियों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर गरबा-डांडिया किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद रेखा अग्रवाल और शारदा मित्तल ने की। इसके बाद महिलाओं और युवतियों ने समूहों में गरबा-डांडिया की प्रस्तुति दी।