शिक्षा व्यवस्था पर सीडीओ का बड़ा एक्शन!"
देवरिया जिले के पांडेचक बरनई स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के औचक निरीक्षण ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला, जबकि कार्यालय में एक कर्मचारी कुर्सी पर सोता हुआ पाया गया। इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि पूरा महाविद्यालय महज तीन कमरों में संचालित हो रहा है।
इस तस्वीर ने शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जब छात्र ही नहीं हैं, तो पढ़ाई किसकी हो रही है? क्या शैक्षणिक गतिविधियां सिर्फ कागजों तक सीमित हैं? और सरकारी अनुदान व संसाधनों का उपयोग आखिर किस तरह किया जा रहा है?
मामले को गंभीर मानते हुए सीडीओ ने महाविद्यालय की मान्यता, संचालन व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और सरकारी वित्तपोषण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित अधिका�
Barhaj, Deoria | Jul 31, 2026