*दूसरे ठेकों की शराब-बीयर बरामद, सस्ती खरीदकर महंगे दामों पर बेच रहा था बार*
*उरई।* आबकारी विभाग ने गुरुवार को जालौन बाईपास स्थित मून बार में छापेमारी कर अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया।
आबकारी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान बार से दूसरे ठेकों से खरीदी गई शराब और बीयर बरामद की गई। जांच में सामने आया कि बार संचालक ठेकों से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर ग्राहकों को महंगे दामों पर बेच रहा था।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से काफी मात्रा में शराब और बीयर जब्त की।
रोचक बात यह रही कि रेड के समय आबकारी विभाग का एक सिपाही बार में सोता हुआ मिला। इंस्पेक्टर और अन्य सिपाहियों ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
आबकारी अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब के कागजात खंगाले जा रहे हैं। नियम विरुद्ध बिक्री पाए जाने पर बार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Jalaun, Jalaun | Aug 1, 2026